.
MohaliPunjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर 42 घंटे से चल रही ईडी की रेड को लेकर आप पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में गमाडा दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पहुंचे आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता गमाडा ऑफिस की बिल्डिंग में घुस गए और ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान पुलिस और नेताओं व कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

उन्होंने ईडी वापस जाओ और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। ईडी की गमाडा ऑफिस में दस्तावेजों की जांच कर रही है। आप समर्थकों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप समर्थक हाथों में बैनर लेकर पहुंचे जिस पर लिखा था ‘जब-जब मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है’। प्रदर्शन के दौरान गमाडा कार्यालय में तैनात पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का गेट तोड़ दिया और इसके बाद बड़ी संख्या में अंदर प्रवेश कर गए। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए गमाडा मुख्यालय के अंदर पहुंचे और वहां भी रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में मौजूद ईडी अधिकारियों की कार्रवाई के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। आप समर्थकों का कहना था कि गमाडा कार्यालय में ईडी की लगातार तीसरे दिन चल रही कार्रवाई को लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रदर्शन के चलते गमाडा कार्यालय के बाहर काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने और व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: School को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्री Amit Shah की Jalandhar यात्रा का भी जिक्र, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में लगाातर सरकारी इमारतों और स्कूलों को...

Jalandhar News: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में भाई लालो जी का जन्मदिन श्रद्धा से मनाया, देखें वीडियो

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सचखंड श्री दरबार...

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान)...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला...

Punjab News: School को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्री Amit Shah की Jalandhar यात्रा का भी जिक्र, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में लगाातर सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही है। वहीं...

Jalandhar News: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें चौंकी इंचार्ज...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में भाई लालो जी का जन्मदिन श्रद्धा से मनाया, देखें वीडियो

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सचखंड श्री दरबार साहिब के पूरे प्रशासन ने महान गुरसिख भाई लालो जी...

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान) अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई है। लाहौरी गेट...