झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला (45) की कंबोडिया की युवती से शादी होगी। वीरवार सुबह दुलीना जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मैनपाल को फार्म हाउस लाया गया, जहां परिवार ने शादी की तैयारियां कर रखी हैं। समारोह में करीब 500 मेहमानों को न्योता भी दिया गया है।
गैंगस्टर मेनपाल अपनी शादी के लिए पुलिस सुरक्षा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा है। कोर्ट ने उसे अपनी कंबोडियन पार्टनर से शादी करने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी है। बताया जा रहा है कि झज्जर में वह फेरे लेगा। गैगस्टर ढिल्ला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।