.
LudhianaPunjab News: पुलिस की वर्दी पहने युवकों को खंभे से बांधकर निहंगों...

Punjab News: पुलिस की वर्दी पहने युवकों को खंभे से बांधकर निहंगों ने की पिटाई, मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले से डेहलों थाना इलाके के अंतर्गत निहंग सिंहों ने 3 युवकों को नशे (चिट्टे) की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए 3 युवकों में से दो ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट (जिस पर पंजाब पुलिस का लोगो लगा था) और खाकी पैंट पहनी हुई थी। निहंग सिंहों ने गुस्से में आकर इन युवकों को खंभे से बांधा और चप्पलों से उनकी जमकर पिटाई की। बाद में उन्हें असली पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 22 तारीख को FIR दर्ज कर ली है।

खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 22 सितंबर को मामला दर्ज कर लिया गया है। सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि निहंग सिंह काफी गुस्से में हैं। वे पुलिस जैसी वर्दी (काली टी-शर्ट और खाकी पैंट) पहने एक युवक को घेरकर खड़े हैं और उसे एक खंभे से लगाकर उसकी चप्पलों और हाथों से पिटाई की जा रही है। मार पड़ने के बाद आरोपी घबरा जाता है और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगता है। वीडियो में निहंग सिंह उससे कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं। निहंग उससे पूछते हैं, तू किस थाने से है घबराहट में आरोपी जवाब देता है, डेहलों इसके बाद निहंग सिंह गुस्से में पूछते हैं गाड़ी में चिट्टा (ड्रग्स) क्या कर रहा था भीड़ में मौजूद लोग भी इस पूरी घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस द्वारा 22 तारीख को दर्ज की गई एफआईआर (FIR) भी सामने आ गई है,जिसमें पूरी घटना का ब्यौरा है। गांव गोपालपुर की दाना मंडी से पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है – अजय शर्मा , आकाशदीप और गुरकीरत सिंह। डेहलों थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) गुरमीत सिंह की शिकायत पर दर्ज इस FIR के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक लाइटर, एक सिल्वर पन्नी और 10 रुपये का नोट बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वे नशा करने के लिए कर रहे थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 27-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर डेहलों थाने के एसएचओ विजय कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खाली प्लॉट में कुछ लोग नशा कर रहे हैं। जब निहंग सिंहों ने इन्हें पकड़ा तो लोगों में भ्रम फैल गया कि ये पुलिस वाले हैं। उन्होंने साफ किया कि ये पकड़े गए लोग पुलिस विभाग के कोई मुलाजिम नहीं हैं। इन्होंने सिर्फ पुलिस की वर्दी से मिलती-जुलती टी-शर्ट पहन रखी थी ताकि लोगों पर रौब झाड़ सकें और आसानी से नशा कर सकें। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन फर्जी पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ हैवानियत, Video Viral

समस्तीपुरः बिहार में शहर-शहर दरिंदगी का खेल खत्म होने...

ट्रक और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा देखने...

Jalandhar News: BJP नेता अश्वनी अटवाल के घर पर हुआ हमला, महिला रिश्तेदार घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला सचिव...

मजदूरों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; करीब 25 घायल

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मलेका गांव के पास...

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ हैवानियत, Video Viral

समस्तीपुरः बिहार में शहर-शहर दरिंदगी का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जमुई जिले के बाद...

Jalandhar News: Civil Hospital में Krishna Lab के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। केस की सूचना मिलते...

ट्रक और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन...

Jalandhar News: BJP नेता अश्वनी अटवाल के घर पर हुआ हमला, महिला रिश्तेदार घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला सचिव अश्वनी अटवाल के निवास स्थान पर 15 से 20 उपद्रवियों...