JalandharJalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सब्जी मंडी में नौजवानों द्वारा दुकान के बोर्ड फाड़े गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 41 नंबर दुकान कर्ण ट्रेडिंग नामक कंपनी के नौजवानों द्वारा बोर्ड फाड़े जा रहे है। इस घटना को लेकर करण ट्रेडिंग कंपनी के संचालक द्वारा पुलिस को शिकायत भी दे दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए संचालक ने बताया कि मंडी में नई शैड डाले गए थे, लेकिन फड़ पुराने ही है। उन्होंने बताया कि वह सन् 1992 से मंडी में आढ़त का काम कर रहे है। इस दौरान उनके द्वारा नए बोर्ड लगाए गए। उन्होंने कहा कि कल 20 से 25 नौजवान आए और कर्मियों को वहां से भगा दिया। जिसके बाद शरारती अनंसरों द्वारा बोर्ड फाड़ दिए गए। वहीं पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि 21 सिंतबर की रात 8.30 बजे नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के दौरान मंडी में आढ़ती के कर्मी आराम कर रहे थे, तभी मंडी में दहशत फैलाने के इरादे से 20 से 25 नौजवान आते है और उनकी कंपनी के बोर्ड फाड़ देते है। घटना को लेकर मंडी में मौजूद व्यापारियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आरोप है कि नौजवानों के हाथों में हथियार मौजूद थे और वह धमकियां देते हुए गेट के अंदर आकर बोर्ड फाड़ देते है। वहीं शोर सुनने पर 10 से 15 लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होता देख उक्त शरारती अनसंर मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर ट्रेडिंग कंपनी के संचालक द्वारा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई गई और दोषियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने...

अनियंत्रित होकर पलटा मक्की से भरा ट्रक, एक साइड बंद होने से यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला-रायपुर रानी सड़क मार्ग पर मंगलवार को मक्की...

Punjab News: Handloom के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड पर पंजाब हैंडलूम के बाहर से...

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के हल्का इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।...

Jalandhar News: Highway पर भीषण हादसे में वेरका गाड़ी के पहिये निकले बाहर, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर से आ रही वेरका की गाड़ी हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के...

अनियंत्रित होकर पलटा मक्की से भरा ट्रक, एक साइड बंद होने से यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला-रायपुर रानी सड़क मार्ग पर मंगलवार को मक्की से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।...