.
Nationalनशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की,...

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर लड़की ने जमकर हंगामा किया। 10 हजार रुपए का बिल मांगने पर उसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की। कर्मचारी के बाल भी खींचे, जिससे उसके सिर पर चोट भी आई। जिसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।

पुलिस के पहुंचने के बाद भी वह नहीं मानी और बिना बिल चुकाए कार से भाग गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती मारपीट करते नजर आ रही हैं। पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान (27) टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हैंवन्स पार्क होटल के क्लब के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची। उसने बीयर, शराब और खाने-पीने का ऑर्डर किया। बिल बनने पर अंजना ने उसे 10 हजार रुपए का बिल दिया। युवती ने बिल की राशि पर आपत्ति जताई और अकेले के खाने-पीने का बिल मांगा। जिसके बाद 5 हजार रुपए का दूसरा बिल दिया गया।

आरोप है कि इसके बाद भी युवती बिल चुकाने में टाल-मटोल करने लगी। अंजना ने जब दोबारा बिल मांगा तो वह चिल्लाने लगी और बाहर जाने लगी। रोकने पर उसने अंजना के बाल पकड़ लिए और मारपीट की। इससे अंजना के सिर में चोट आई। इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए। क्लब में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवती को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि वह धमकी देते बिना बिल चुकाए कार में सवार होकर भाग गई। हालांकि, इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच, पाईं कमियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बच्चों की सेहत और...

कांट्रैक्ट मैरिज के मामलों के बीच कनाडा सख्त, कहा- फर्जी शादी पर होगी कार्रवाई

ब्रैंपटनः कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी या दिखावटी...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा (GMADA)...

Jalandhar News: 22 हजार नगदी,1 किलो अफीम और नशीली गोलियां बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच, पाईं कमियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बच्चों की सेहत और मिड-डे मील की क्वालिटी को ध्यान में रखते सरकारी प्राइमरी...

कांट्रैक्ट मैरिज के मामलों के बीच कनाडा सख्त, कहा- फर्जी शादी पर होगी कार्रवाई

ब्रैंपटनः कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी या दिखावटी रिश्ता बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कनाडा...