.
Unaअंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बंगाणा महाविद्यालय की टीम...

अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बंगाणा महाविद्यालय की टीम रवाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की वॉलीबॉल टीम को आज महाविद्यालय की स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 23 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर, जिला शिमला में आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरे समर्पण, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। टीम मैनेजर डॉ. कुलदीप ने बताया कि वॉलीबॉल टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है और सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम मैनेजर डॉ. कुलदीप, खेल विभाग की सदस्य डॉ. किरण ठाकुर सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने वॉलीबॉल टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा खिलाड़ियों के सफल प्रदर्शन की कामना की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और...

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई करने तथा...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के तौर पर वित्त मंत्री हरपाल...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच साल पहले हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में अदालत ने...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और कार्य प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज चंडीगढ़ में...