ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने जुआ एवं सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छतरपुर टाडा में एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1150 रुपये की नकदी और दड़ा-सट्टा की पर्ची बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2026 की शाम पुलिस चौकी संतोषगढ़ के अन्वेषणाधिकारी हेड कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छतरपुर टाडा में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गगनदीप शर्मा निवासी संतोषगढ़, तहसील व जिला ऊना के कब्जे से 1150 रुपये के करंसी नोट और दड़ा-सट्टा की पर्ची बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।