चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामले मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में की जा रही 1013 लेक्चरारों की सीधी भर्ती में अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप हो, ताकि किसी भी पात्र वर्ग के साथ अन्याय न हो।इस अवसर पर एससी/बीसी शिक्षक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनने और सकारात्मक भरोसा देने के लिए डॉ. बलजीत कौर का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को इसी तरह आगे भी निभाती रहेगी।
