Himachal Govt
Nationalस्कूल जाने को खड़ी बच्ची पर चालक ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

स्कूल जाने को खड़ी बच्ची पर चालक ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में स्कूल जाने के लिए खड़ी बच्ची पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। जहां इस घटना में बच्ची के पैर में फैक्चर हो गया। दरअसल, बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में शनिवार सुबह तेज स्कूल जाने के लिए खड़ी मासूम बच्ची को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की चपेट में बच्ची के आने की घटना दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची सुबह स्कूल जाने के लिए सोसाइटी परिसर से निकल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई और बच्ची को टक्कर मारते हुए निकल गई।

टक्कर लगने से बच्ची सड़क पर गिर गई और उसके पैर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची को संभाला और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद सोसाइटी में लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि आवासीय परिसर में बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही रहती है, ऐसे में वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखनी चाहिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज...

Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, देखें वीडियो

अबोहरः जिले में दिन दहाड़े कत्ल की घटना सामने...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता के लिए लड़ रही है। दूसरी ओर, कचरे के ढेर...

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार, अस्पताल से बेटे अगवा कर पिता ने रची झूठी कहानी, 3 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत...

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व पर सजा नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधरः गुरुद्वारा हरि कीरत साध संगत और निहंग सिंह सभा बस्ती शेख की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक...