Himachal Govt
JalandharJalandhar News: इंसानियत शर्मसार, अस्पताल से बेटे अगवा कर पिता ने रची...

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार, अस्पताल से बेटे अगवा कर पिता ने रची झूठी कहानी, 3 काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपने बेटे को अस्पताल से अगवा करवाया और बाद में अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण किए जाने की झूठी कहानी रची। नकोदर के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पिछले दिनों माम हुसैन पुत्र लाल हुसैन निवासी नूरमहल के साथ ईंटों के भट्ठे के पास मारपीट हुई थी।

इसके बाद उसे उपचार के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसी रात पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल से उसे कुछ अज्ञात व्यक्ति अगवा करके ले गए हैं। सूचना मिलते ही नकोदर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया तो कहानी में कई तथ्य संदिग्ध पाए गए।

जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता लाल हुसैन ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपने बेटे के अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया और साजिशकर्ता लाल हुसैन समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण किए गए व्यक्ति को सुरक्षित बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की साजिश के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर, कई थानों के बदले SHO, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज...

Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, देखें वीडियो

अबोहरः जिले में दिन दहाड़े कत्ल की घटना सामने...

Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर, कई थानों के बदले SHO, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की औचक चैकिंग के बाद थाना प्रभारियों में फेरबदल देखने को...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता के लिए लड़ रही है। दूसरी ओर, कचरे के ढेर...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत...

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व पर सजा नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधरः गुरुद्वारा हरि कीरत साध संगत और निहंग सिंह सभा बस्ती शेख की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक...