जालंधरः गुरुद्वारा हरि कीरत साध संगत और निहंग सिंह सभा बस्ती शेख की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलक्खनी जी के 539वें विवाह पर्व पर बारात रूपी नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में शादी के लिए सजाई एक घोड़ी शामिल की गई, जिस पर छत्र झुलाया जा रहा था। गुलाबी चुनरी लेकर नगर कीर्तन में शामिल हुई महिलाओं द्वारा घोड़ी की वागें गुंथी गई और उसको चने की दाल के साथ गुड़ खिलाया गया। इस दौरान संगत द्वारा सतनाम वाहेगुरु का जाप किया गया। वहीं लोगों द्वारा नगर कीर्तन पर फूलों की पुष्पवर्षा की गई।
ये नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से चलकर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, मोहल्ला, चायआम, वाल्मीकि मंदिर अड्डा बस्ती शेख, वड्डा बाजार, गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा, गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, लड़कियों की स्कूल वाली गली, गुरुद्वारा छेवी पातशाही, गुरु हरिगोबिंद कॉलोनी, घांस मंडी चौक, गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब कोट मोहल्ला से होता हुआ वापिस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपूर्ण हुआ।