लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सीएम मान के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंकने और शराब की बॉटल देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दरअसल, पंजाब के एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री मान के आने के पहले ही भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर मौजूद थे।
इसके बाद उन्होंने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) गेट के पास मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले को शराब की बोतलें, अंडे और टमाटर दिखाए। सीएम भगवंत मान के आने से मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हाथों में अंडे-टमाटर और शराब की बॉटल लिए खड़े थे। बता दें, पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में भी अंडा वाली राजनीति जोर पकड़ रही है। शुक्रवार को भाजपा नेता के काफिले के ऊपर अंडे फेंके गए थे।