Himachal Govt
NationalUK में सिख बस ड्राइवर पर हमला, दाढ़ी खींचकर बस से उतारा,...

UK में सिख बस ड्राइवर पर हमला, दाढ़ी खींचकर बस से उतारा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेलफोर्डः ब्रिटेन के टेलफोर्ड शहर में एक सिख बस ड्राइवर पर हमला कर बस को कथित तौर पर हाईजैक करने और कई वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हमलावर द्वारा बस चालक के साथ मारपीट करने और उसकी दाढ़ी खींच रहा दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार शाम मेडली के कोर्ट स्ट्रीट इलाके में पुलिस को बस चालक पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक हमले के दौरान चालक को बस से बाहर धकेल दिया गया। जिसके बाद संदिग्ध ने बस अपने कब्जे में ले ली और उसे पार्क वे से हाई स्ट्रीट की ओर गलत दिशा में तेज और खतरनाक तरीके से चलाता ले गया।

इस दौरान बस ने रास्ते में कई अन्य वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। वेस्ट मर्सिया पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने कुछ देर बाद बस को रोक लिया और 20 साल की उम्र के एक व्यक्ति को लूट और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद ब्रिटेन समेत विभिन्न स्थानों पर पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों में रोष देखा जा रहा है। समुदाय से जुड़े लोगों और नेताओं ने घटना की निंदा करते आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वेस्ट मर्सिया पुलिस के डिटेक्टिव सार्जेंट ताइग लैननी ने कहा कि इलाके के लोगों के लिए यह घटना चिंताजनक रही होगी। उन्होंने समुदाय को आश्वस्त करते कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज...

Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, देखें वीडियो

अबोहरः जिले में दिन दहाड़े कत्ल की घटना सामने...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, घायल, देखें वीडियो

होशियारपुर: माहलपुर में शहीदां रोड पर स्थित कपड़े की...

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार, अस्पताल से बेटे अगवा कर पिता ने रची झूठी कहानी, 3 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत...

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व पर सजा नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधरः गुरुद्वारा हरि कीरत साध संगत और निहंग सिंह सभा बस्ती शेख की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक...

Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, देखें वीडियो

अबोहरः जिले में दिन दहाड़े कत्ल की घटना सामने आई है। जहां 4 बच्चों के पिता का कापा मारकर...