Himachal Govt
Nationalपति पर पत्नी के नाक काटने का आरोप, सास बोली- बहू ने...

पति पर पत्नी के नाक काटने का आरोप, सास बोली- बहू ने बेटे के निजी अंग पर काटा, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरदोईः हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज मोहल्ले की एक महिला ने पति पर उसकी नाक काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घायल महिला को सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां से उसे हरदोई चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके सिर पर हमला किया और चाकू से उसकी नाक काटकर नाली में फेंक दी। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के समय उसकी सास और ससुर ने उसके हाथ पकड़े थे। सांडी थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि महिला करीब तीन महीने पहले किसी के साथ चली गई थी और वीरवार को दोबारा वापस आने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

थाना प्रभारी के अनुसार विवाद के दौरान पति ने मारपीट करते पत्नी की नाक दांत से काट ली। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी पति दीपक को हिरासत में लेकर शांति भंग के मामले में कार्रवाई की गई है।

वहीं ससुराल पक्ष ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला की सास ने आरोप लगाया कि उनकी बहू साधना (27) ढाई महीने पहले मोहल्ले के ही एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हुआ था, जिसके बाद साधना युवक के साथ चली गई थी।

सास ने बताया कि अचानक लौटकर साधना बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी। इसी को लेकर विवाद हुआ और साधना ने पति के निजी अंग को दांत से काट लिया और बाद में खुद अपना सिर जमीन पर पटककर घायल हो गई। साधना की शादी करीब 10 साल पहले मुंशीगंज निवासी दीपक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है। दंपति की तीन बेटियां है, जिनकी उम्र आठ, छह और तीन वर्ष है। पुलिस के अनुसार महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि सास ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

स्कूल जाने को खड़ी बच्ची पर चालक ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श...

College के सामने 5 स्टूडेंट्स पर चालक ने चढ़ाई कार, एक घायल, देखें वीडियो

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज...

आवारा कुत्ते का आतंकः 18 महीने के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार इलाके में आवारा...

Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, 3 बार विधायक रहे रंजीत सिंह आप में शामिल

अमृतसरः पंजाब में होने वाले 2027 विधानसभा चुनावों से...

स्कूल जाने को खड़ी बच्ची पर चालक ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में स्कूल जाने के लिए खड़ी बच्ची पर...

Punjab News: पान कैफे मालिक को 400 रुपए मांगना पड़ा महंगा, बेरहमी से पीटा, लगे 7 टांके, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के आतम पार्क इलाके के पास एक पान कैफे मालिक को पैसे मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल,...

College के सामने 5 स्टूडेंट्स पर चालक ने चढ़ाई कार, एक घायल, देखें वीडियो

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के सामने एक कार वाले ने 5 स्टूडेंट्स पर गाड़ी...

आवारा कुत्ते का आतंकः 18 महीने के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार इलाके में आवारा कुत्ते का कहर देखने को मिला। जहां घर के बाहर...