Himachal Govt
Unaपेड़ की छांग को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकियों के...

पेड़ की छांग को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकियों के आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत पंजोआ खुर्द में तुणी के पेड़ की तराछ/छांग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग अभियोग दर्ज किए हैं।

पहले पक्ष की शिकायतकर्ता लता ठाकुर पत्नी स्वर्गीय सुभाष चंद निवासी पंजोआ खुर्द ने आरोप लगाया कि 16 सितंबर को सुबह करीब नौ बजे उसके घर के साथ लगते तुणी के पेड़ की उसके पड़ोसी सुनील कुमार और उसकी पत्नी अनीता देवी छांग कर रहे थे। उसने पेड़ को कटवाने की बात कही, क्योंकि छांगने के बाद टहनियां और पत्ते उसकी दीवार पर गिरने से नुकसान होता है। आरोप है कि इसके बाद सुनील कुमार और अनीता देवी ने उसका और उसके देवर का रास्ता रोककर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकियां दीं।

वहीं, दूसरे पक्ष की अनीता देवी पत्नी सुनील कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति पेड़ की छांग कर रहा था और वह पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान लता देवी वहां पहुंची और दीवार को नुकसान होने की बात कहने लगी। आरोप है कि लता देवी के बेटे अजय कुमार ने गाली-गलौज की तथा बाद में संजीव कुमार और राज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। शिकायत के अनुसार चारों ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

­

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PM Modi ने निरंतर सेवा और समर्पण को बनाया अपने जीवन का उद्देश्य – Suman Saini

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन...

हरियाणा में टीबी के खिलाफ लड़ाई हुई तेज

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अपने विस्तारित टीबी अभियान के...

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को...

Punjab News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस टीम ने चलाया अभियान

लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने...

हिट एंड रन मामले में ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के तहत 12 सितंबर को...

PM Modi ने निरंतर सेवा और समर्पण को बनाया अपने जीवन का उद्देश्य – Suman Saini

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा में 17 सितंबर से लेकर...

हरियाणा में टीबी के खिलाफ लड़ाई हुई तेज

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अपने विस्तारित टीबी अभियान के तहत 7.22 लाख लोगों की जांच की और 45,090 मरीज़ों...

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। धानमंत्री...

Punjab News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस टीम ने चलाया अभियान

लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई घंटा घर...