Himachal Govt
National2 आतंकियों का एनकाउंटर, पाकिस्तानी होने का शक, गोला-बारूद बरामद

2 आतंकियों का एनकाउंटर, पाकिस्तानी होने का शक, गोला-बारूद बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर ये कार्रवाई की। जिले के मजालता इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है। उनकी पहचान और संगठन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 15 आतंकी घटनाएं हुई है। जिनमें 15 आतंकी मारे गए, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। वहीं 3 नागरिकों की भी मौत हुई। उधमपुर में दो बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ।

उधमपुर का मजालता इलाका घने जंगल और पहाड़ी भूभाग वाला है। सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से ब्रेटल-खुब्बन बेल्ट और आसपास के जंगलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसके बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई थी। सुरक्षा बलों को इलाके से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

बुधवार देर रात संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना मिलने पर सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी शुरू की। इस दौरान आतंकियों द्वारा फायरिंग होने पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। अंधेरा, घने जंगल और पहाड़ी इलाका होने की वजह से ऑपरेशन में दिक्कतें भी आ रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे...

आर्मी का कर्मी बता असली जवान से लाखों का लोन दिलवा मारी ठगी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे...