Himachal Govt
JalandharJalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले कैंट में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात छावनी में गुंडागर्दी का खौफनाक मंजर देखने को मिला। इस घनटा को लेकर लोगों में दहशत के माहौल में पाया जा रहा है। दरअसल, कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहिया वाहनों पर सवार 30 से 35 नौजवान देर रात 11:30 बजे कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में पहुंचे और गालियां देते हुए गोलियां चलाने लग गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बेखौफ हमलावरों ने 12 मिनट तक गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। गोली लगने से कार और दो एक्टिवा क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को गोली नहीं लगी, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि पुलिस को कल रात 11 बजे से 12 बजे के बीच कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन इलाके में हुई हाथापाई के दौरान गोली चलने की घटना की जानकारी मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, स्थिति का जायज़ा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना एक ही जगह पर रहने वाले लोगों या उनके परिचितों के बीच हुई झड़प का नतीजा थी। पुलिस ने इसमें शामिल लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें नामजद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के बाद कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को किया जा रहा है और मजबूत

चंडीगढ़: हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को और...

हरियाणा में “दिव्यांग पेंशन योजना” में प्रार्थी को हर माह शामिल करने का है प्रावधान

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

अभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास – Governor

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़ /मलोट/श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत...

धान खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण शुरु

शिमला: हिमाचल प्रदेश में खरीफ सीजन 2026-27 में किसानों...

हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को किया जा रहा है और मजबूत

चंडीगढ़: हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को और मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत भावनात्मक परेशानी की...

हरियाणा में “दिव्यांग पेंशन योजना” में प्रार्थी को हर माह शामिल करने का है प्रावधान

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा...

अभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास – Governor

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को फरीदाबाद जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर...

नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़ /मलोट/श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के संरक्षण और कुशल नेतृत्व में नशों के...