Himachal Govt
Haryana Govtसेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों...

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर प्रदेशभर में ‘एक दीया–एक आशीर्वाद’ की भावना के साथ विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रमुख पर्यटन परिसरों एवं चयनित पर्यटन स्थलों के साथ सहकारिता विभाग की प्रमुख संस्थाओं, विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रदेश की जेलों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर डॉ. अरविंद शर्मा ने वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रदेशवासियों से सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हो रहा यह अभियान सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी से सेवा के इस संकल्प को और मजबूत बनाए।

‘एक दीया–एक आशीर्वाद’ की भावना के साथ प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीया सेवा, संकल्प, सकारात्मकता तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक बनेगा। इस पहल से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं, सहकारी संस्थानों में सदस्यों एवं कर्मचारियों तथा जेल परिसरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।

मोदी का मूल मंत्र जनसेवा, योजनाओं से लोगों के जीवन में आया बदलाव

डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र जनसेवा रहा है। इसी भावना के साथ केंद्र सरकार ने ऐसी नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिनसे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

‘सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ की दिखेगी झलक

पर्यटन विभाग द्वारा अभियान के तहत ‘सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ थीम पर प्रमुख पर्यटन परिसरों में फोटो एवं डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें हरियाणा के पर्यटन विकास, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले, कुरुक्षेत्र-ज्योतिसर, पिंजौर, मोरनी, धोसी पहाड़ी तथा फार्म एवं ग्रामीण पर्यटन की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Netflix पर फिर लौटने वाला है ‘The Great India Kapil Show’, टीम ने रिलीज किया नया Promo

मनोरंजन: कपिल शर्मा का मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में बजेंगे सायरल, होगा Blackout

कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला में 27 नवंबर...

Jalandhar News: Singer Nijjar के खिलाफ FIR दर्ज, SP मुख्तियार रॉय का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक हरिंदर पाल...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे सिसोदिया, UPI पर केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो 

चंडीगढ़ में प्रदर्शन पर पलटवार, लोगों का खून बहाने...

मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक...

Netflix पर फिर लौटने वाला है ‘The Great India Kapil Show’, टीम ने रिलीज किया नया Promo

मनोरंजन: कपिल शर्मा का मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' जल्द ही पांचवे सीजन आने वाला है।...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में बजेंगे सायरल, होगा Blackout

कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला में 27 नवंबर को मॉकड्रिल की जाएंगी। यह मॉकड्रिल भारत सरकार के गृह...

Jalandhar News: Singer Nijjar के खिलाफ FIR दर्ज, SP मुख्तियार रॉय का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर के नए गाने की शूटिंग में गन कल्चर...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे सिसोदिया, UPI पर केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो 

चंडीगढ़ में प्रदर्शन पर पलटवार, लोगों का खून बहाने वालों को रोल मॉडल मानती है कांग्रेस जालंधर, ENS: पंजाब के...