Himachal Govt
Unaऊना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम चिट्टे...

ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम चिट्टे सहित छह आरोपी काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरोली, मैहतपुर और देहलां में अलग-अलग कार्रवाई; आरोपियों से चिट्टा, जला नोट, सिल्वर फॉयल और लाइटर बरामद

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। 14 सितंबर को पुलिस ने जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 4 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर छह आरोपियों को काबू किया। सभी मामलों में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई हरोली थाना क्षेत्र के श्यामपुरा में जीरा फूड फैक्ट्री के समीप हुई। पुलिस टीम ने नाकाबंदी एवं यातायात चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल चालक राजन निवासी दुलैहड़ तथा उसके पीछे बैठे रोहित निवासी सिंगा के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

दूसरी कार्रवाई मैहतपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पंजाब नंबर की एक टैक्सी को जांच के लिए रोका, जिसमें मुनीष कुमार उर्फ मनु, युधवीर सिंह और राहुल शर्मा सवार थे। वाहन की तलाशी के दौरान मुनीष कुमार के पैरों के पास से 0.88 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से जला हुआ 20 रुपये का नोट, सिल्वर फॉयल पेपर का टुकड़ा और लाइटर भी बरामद किया।

तीसरी कार्रवाई देहलां में गुरुद्वारा धना भगत के समीप देर रात हुई। गश्त एवं यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी चालक गुलजारी लाल निवासी ऊना को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में कुल 4 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ और छह आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने सभी मामलों में आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान नशे की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।

जिला पुलिस ने कहा है कि नशे के सेवन और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उनके आसपास यदि चिट्टा, हेरोइन या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान'...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डी.एफ.एस.सीज़.) की सराहना करते...