Himachal Govt
Nationalसख्ती का असरः बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना पुलिस को...

सख्ती का असरः बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना पुलिस को देगा Meta

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः टेक कंपनी मेटा ने बाल यौन शोषण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मामलों की सूचना संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देने पर सहमति जताई है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी। केंद्र सरकार बच्चों को ऑनलाइन हानिकारक सामग्री से बचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ लगातार बातचीत कर रही है।

भारत में काम करने वाले किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा एक बुनियादी आवश्यकता है और इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सूत्रों ने कहा कि मेटा का बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों की सूचना कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देने पर सहमत होना डिजिटल प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में पहला कदम है। हालांकि, इस दिशा में अभी और कदम उठाने की जरूरत है।

सरकार अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी बातचीत कर रही है, ताकि हानिकारक सामग्री की सक्रिय रूप से पहचान कर उसे हटाया जा सके। सरकारी सूत्रों ने कहा कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम नहीं उठाने वाले प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का रुख डिजिटल प्लेटफॉर्म की जवाबदेही बढ़ाने की उसकी कोशिशों के बीच सामने आया है। केंद्र चाहता है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बच्चों को प्रभावित करने वाली हानिकारक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाएं।

मेटा इंडिया के प्रतिनिधि 9 सितंबर को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के कार्यालय पहुंचे थे। आयोग ने कंपनी के प्रबंध निदेशक और मेटा इंडिया के प्रमुख को बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री (CSEAM) से जुड़े कथित विज्ञापनों की जांच के सिलसिले में तलब किया था।

एनसीपीसीआर ने तीन जुलाई, 2026 को बीबीसी आई की एक रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया था। रिपोर्ट में मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर CSEAM से जुड़े कथित विज्ञापनों का उल्लेख किया गया था। आयोग ने मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. को नोटिस जारी कर आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा था। मेटा ने नोटिस जारी होने के करीब एक सप्ताह बाद आयोग को अपना जवाब सौंप दिया था।

इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली पुलिस को मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर भारत में बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले कथित भुगतान वाले विज्ञापनों के आरोपों की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया था।

एनएचआरसी ने पुलिस से यह भी जांचने को कहा था कि क्या मेटा और अन्य संबंधित संस्थाओं ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अनिवार्य रिपोर्टिंग संबंधी दायित्वों का पालन किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: तस्कर का घर किया धवस्त, तस्कर द्वारा SHO के पांव छूने पर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा...

Jalandhar News: विवादों में आया Hari Burger, सूंडी निकलने की वीडियो वायरल

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में Hari Burger को लेकर...

Punjab News: Junior Hockey Team पहुंची अमृतसर, चैंपियन खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते मेडल...

Punjab News: स्कॉर्पियों चालक लुटेरों ने ट्रक चालक से की मारपीट, छीनी नगदी, ऑनलाइन पैसे करवाए ट्रांसफर, देखें वीडियो

5 दिनों में दूसरी बार हुई घटना पटियालाः अंबाला पटियाला हाईवे पर लुटेरा गैंग द्वारा 5 दिनों में दूसरी पर...

Jalandhar News: तस्कर का घर किया धवस्त, तस्कर द्वारा SHO के पांव छूने पर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जहां आज मिट्ठू बस्ती में...

Punjab News: पंजाबी युवक को दुबई में सुनाई फांसी की सजा, परिवार ने कहा- बेटे को फंसाया गया, देखें वीडियो

पठानकोट:  जिला पठानकोट के हलका सुजानपुर का एक अमृतधारी नौजवान आज विदेशी जेल की सलाखों के पीछे मौत की...

Jalandhar News: विवादों में आया Hari Burger, सूंडी निकलने की वीडियो वायरल

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में Hari Burger को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।...