Himachal Govt
Nationalबढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में आया उछाल

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में आया उछाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार को आईटी स्टॉक्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर तेज बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि निफ्टी 50 ने भी 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में आईटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर जोरदार तेजी के साथ खुले। इनके अलावा, आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने भी बंपर तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 587.87 अंकों (0.79%) की तेजी के साथ 75,369.63 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 178.05 अंकों (0.76 प्रतिशत) उछलकर 23,576.15 अंकों पर खुला।

बताते चलें कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी के बीच पिछले हफ्ते बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। बताते चलें कि सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार की छुट्टी थी। मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला।

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 4.40 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख सरकारी डिफेंस कंपनी बीईएल के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.06 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज इन्फोसिस के शेयर 4.28 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 3.99 प्रतिशत, टीसीएस 3.47 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.90 प्रतिशत, एटरनल 1.08 प्रतिशत, सन फार्मा 0.52 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.49 प्रतिशत, आईटीसी 0.40 प्रतिशत, एलएंडटी 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.09 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.09 प्रतिशत, ट्रेंट 0.06 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को पावर ग्रिड के शेयर 0.97 प्रतिशत, इंडिगो 0.81 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.78 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.69 प्रतिशत, टाइटन 0.56 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.41 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.33 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.22 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.17 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.08 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: MLA पर लगे टिप्पर चालक को थप्पड़ जड़ने के आरोप, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः साउथ निर्वाचन क्षेत्र की विधायक ने एक टिपर...

सख्ती का असरः बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना पुलिस को देगा Meta

नई दिल्लीः टेक कंपनी मेटा ने बाल यौन शोषण...

Kedarnath Yatra: तीसरे दिन भी यात्रा बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे; बारिश का अलर्ट

गौरीकुंडः केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी...

हिट एंड रन मामलाः कार चालक के बयान पर सिया का पलटवार, कहा- अगर मैं गलत थी तो मेरा पीछा क्यों किया, देखें वीडियो

गुरुग्रामः गोल्फ कोर्स रोड पर कथित हिट एंड रन मामले में बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया ने आरोपी...

रिहायशी एरिया में मिसाइलों और ड्रोनों से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 शहरों में अलर्ट जारी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर धावा बोल दिया। हूतियों ने...

Punjab News: MLA पर लगे टिप्पर चालक को थप्पड़ जड़ने के आरोप, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः साउथ निर्वाचन क्षेत्र की विधायक ने एक टिपर ड्राइवर को थप्पड़ जड़ने के आरोप लगे है। जिसके बाद...

सख्ती का असरः बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना पुलिस को देगा Meta

नई दिल्लीः टेक कंपनी मेटा ने बाल यौन शोषण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मामलों की सूचना...