Himachal Govt
SpiritualKedarnath Yatra: तीसरे दिन भी यात्रा बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे; बारिश का...

Kedarnath Yatra: तीसरे दिन भी यात्रा बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे; बारिश का अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गौरीकुंडः केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण यात्रा तीसरे दिन भी बंद है। करीब 7 हजार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड भेजा गया, जबकि 500 से ज्यादा यात्री अभी रास्ते में फंसे है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताई है।

खराब मौसम और भूस्खलन की स्थिति के बीच केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन प्रभावित रही। चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते प्रशासन फिलहाल मौसम और रास्ते की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सुरक्षा बलों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर करीब 7,000 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड की ओर भेजा है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जो यात्री अभी रास्ते में रुके हुए हैं, उन्हें मौसम साफ होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद गौरीकुंड की ओर भेजा जाएगा।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अभी भी 500 से अधिक लोग फंसे हुए है। वहीं, लोक निर्माण विभाग की टीम पैदल मार्ग को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित निकालना और मार्ग को दोबारा आवाजाही के योग्य बनाना है।

सोमवार को नैनीताल में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई सड़कें जलमग्न हो गईं। जगह-जगह पानी भरने के कारण सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। भारी बारिश ने स्थानीय जनजीवन को भी प्रभावित किया। देहरादून में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों के एक-दो दौर हो सकते हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

चर्चित IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 17 साल की बची नौकरी को कहा अलविदा

लखनऊः उत्तर प्रदेश कैडर की तेजतर्रार और चर्चित आईएएस...

Punjab News: MLA पर लगे टिप्पर चालक को थप्पड़ जड़ने के आरोप, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः साउथ निर्वाचन क्षेत्र की विधायक ने एक टिपर...

सख्ती का असरः बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना पुलिस को देगा Meta

नई दिल्लीः टेक कंपनी मेटा ने बाल यौन शोषण...

चर्चित IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 17 साल की बची नौकरी को कहा अलविदा

लखनऊः उत्तर प्रदेश कैडर की तेजतर्रार और चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप...

हिट एंड रन मामलाः कार चालक के बयान पर सिया का पलटवार, कहा- अगर मैं गलत थी तो मेरा पीछा क्यों किया, देखें वीडियो

गुरुग्रामः गोल्फ कोर्स रोड पर कथित हिट एंड रन मामले में बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया ने आरोपी...

रिहायशी एरिया में मिसाइलों और ड्रोनों से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 शहरों में अलर्ट जारी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर धावा बोल दिया। हूतियों ने...

Punjab News: MLA पर लगे टिप्पर चालक को थप्पड़ जड़ने के आरोप, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः साउथ निर्वाचन क्षेत्र की विधायक ने एक टिपर ड्राइवर को थप्पड़ जड़ने के आरोप लगे है। जिसके बाद...