Himachal Govt
JalandharJalandhar News: तस्कर का घर किया धवस्त, तस्कर द्वारा SHO के पांव...

Jalandhar News: तस्कर का घर किया धवस्त, तस्कर द्वारा SHO के पांव छूने पर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जहां आज मिट्ठू बस्ती में नगर निगम की टीम के साथ मिलकर पुलिस तस्कर विक्रम सिंह के घर पर कार्रवाई करने पहुंची। जहां सांझे ऑपरेशन में हाउस नंबर 1026 में तस्कर विक्रम सिंह उर्फ लक्की पुत्र मनजीत सिंह के घर को धवस्त किया गया। इस दौरान हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने पहुंची तो तस्कर घर पर पाया गया और बाहर आते ही तस्कर विक्रम ने एचएसओ गुरदीप के पांव छूए।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि विक्रम सिंह को लेकर नगर निगम की ओर से उन्हें पत्र मिला था। जिसमें कहा गया कि विक्रम द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। ऐसे में वह नगर निगम की टीम के साथ विक्रम के घर पहुंचे है ताकि काम में किसी भी तरह की कोई बाधा ना आए। वहीं जांच के दौरान पता चला है कि विक्रम पर कुल 12 मामले दर्ज है और जिसमें 7 एक्साइज, 2 से 3 लड़ाई झगड़े और 2 से 3 एनपीएस एक्ट के मामले शामिल है। वहीं डीसीपी ने तस्कर द्वारा एसएचओं के पांव छूने को लेकर पूछा गया तो डीसीपी ने कहाकि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहाकि तस्कर को डिटेन किया गया है और मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि विक्रम सिंह द्वारा घर पर अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन करवाई गई थी। जिसको लेकर विक्रम को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया, लेकिन ना तो कोई विक्रम के परिवार द्वारा जवाब दिया गया और ना ही वह कोई सबूत पेश कर पाए। जिसके बाद पुलिस की मदद से आज उसके घर पर की गई अवैध कंस्ट्रक्शन को लेकर कार्रवाई करते हुए धवस्त किया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

4 Punjabi नौजवानों को CBSA एजेंसी ने भेजा वतन वापिस, मामला दर्ज

नई दिल्लीः कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने जबरन...

जमीन बेचने को लेकर विवादः पिता ने दामाद के साथ मिल बेटे की गोलियां मारकर की हत्या

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह एक युवक...

Punjab News: SGPC की पहलः मिरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण 17 से शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः नशीले पदार्थों के सेवन और अन्य सामाजिक बुराइयों...

Meharchand Polytechnic College में दयानंद चेतना मंच ने रखी Quiz प्रतियोगिता

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के दयानंद चेतना मंच...

Rakhi Sawant के PM Modi पर दिए विवादित बयान पर Kangana का जवाब, कहा- स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी

नई दिल्लीः एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने राखी...

4 Punjabi नौजवानों को CBSA एजेंसी ने भेजा वतन वापिस, मामला दर्ज

नई दिल्लीः कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने जबरन वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप...

जमीन बेचने को लेकर विवादः पिता ने दामाद के साथ मिल बेटे की गोलियां मारकर की हत्या

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह एक युवक की घर में 6 गोलियां मारकर हत्या कर देने का...

Punjab News: SGPC की पहलः मिरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण 17 से शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः नशीले पदार्थों के सेवन और अन्य सामाजिक बुराइयों जैसी गंभीर समस्याओं से युवाओं को बचाने के लिए श्री...

Meharchand Polytechnic College में दयानंद चेतना मंच ने रखी Quiz प्रतियोगिता

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के दयानंद चेतना मंच ने 11 सिंतबर को एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। यह...