Himachal Govt
Nationalहिट एंड रन मामलाः कार चालक के बयान पर सिया का पलटवार,...

हिट एंड रन मामलाः कार चालक के बयान पर सिया का पलटवार, कहा- अगर मैं गलत थी तो मेरा पीछा क्यों किया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः गोल्फ कोर्स रोड पर कथित हिट एंड रन मामले में बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया ने आरोपी चालक के बयानों पर पलटवार किया है। चालक के यह कहने पर कि वह बार-बार बाइक की रफ्तार बढ़ा-घटा रही थी और वाहनों को ‘पिंच’ कर रही थी। सिया ने पूछा कि अगर उसका बाइक चलाने का तरीका गलत था तो चालक ने उसका पीछा क्यों किया और टक्कर के बाद मौके पर रुककर उसकी मदद क्यों नहीं की।

सिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में आरोपी चालक के एक टीवी इंटरव्यू का ऑडियो क्लिप भी साझा किया। चालक ने इंटरव्यू में कहा था कि उसे यह पता नहीं था कि दोपहिया वाहन एक महिला चला रही थी।

सिया ने चालक के दावे को खारिज करते कहा कि अगर आपको लगा कि मैं बाइक की रफ्तार बढ़ा-घटा रही थी तो आपको आखिर किस अधिकार से मेरा पीछा करते हुए इतनी दूर तक आना था। उन्होंने चालक के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि उसे पता नहीं था कि बाइक महिला चला रही थी। सिया के मुताबिक, उनके लंबे बाल चोटी में बंधे थे और चालक उनके बराबर में आया था। उन्होंने कहा कि चालक ने इशारा कर उन्हें रुकने के लिए भी कहा था।

सिया ने हादसे से जुड़े वीडियो का हवाला देते कहा कि फुटेज में वाहन को पहली लेन से तीसरी लेन की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। उनके अनुसार, इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और चालक मौके से चला गया। उन्होंने कहा कि एक वीडियो में कार पहली लेन से सीधे तीसरी लेन की ओर आती दिखाई दे रही है। सिया के मुताबिक, फ्रंट कैमरे की फुटेज में भी कार को पहली लेन से तीसरी लेन की ओर जाते और उनकी बाइक से टकराते देखा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि टक्कर के बाद वह कार से घिसटते हुए सड़क पर जा गिरीं। सिया ने सवाल किया कि हादसे के वीडियो सामने होने के बावजूद चालक इस तरह के दावे कैसे कर सकता है।

मीडिया इंटरव्यू में आरोपी चालक की ओर से जताए अफसोस पर भी सिया ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि चालक को वास्तव में उनके घायल होने का दुख था तो उसे हादसे के तुरंत बाद रुकना चाहिए था। सिया ने कहा कि अगर आपको मेरे लिए इतना दुख था तो उस समय क्यों नहीं रुके? अगर आपकी गाड़ी से मुझे टक्कर लगी थी तो आपकी जिम्मेदारी थी कि आप रुकते और देखते कि मैं घायल हूं या नहीं।

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो सामने आने के बाद 14 सितंबर को स्वत: संज्ञान लिया था। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने वीडियो को प्रसारित होते देखा था। जिसके बाद सेक्टर-56 थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Junior Hockey Team पहुंची अमृतसर, चैंपियन खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते मेडल...

Jalandhar News: 25 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा महाराज सोढ़ल मेले को...

AGTF का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कनाडा से डिपोर्ट

चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

Jalandhar News: वार्ड-27 और 28 में मेडिकल जांच कैंप का आयोजन, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के वार्ड-27 और 28 में एक मेडिकल...

Punjab News: Junior Hockey Team पहुंची अमृतसर, चैंपियन खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते मेडल जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम आज अमृतसर पहुंची। अमृतसर...

Jalandhar News: 25 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा महाराज सोढ़ल मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 25 सितंबर को छुट्टी...

गणेश चतुर्थी पर Radhika Merchant ने दिया खास परफॉर्मेंस, उत्सव में शामिल होने पहुंचा पूरा बॉलीवुड

मनोरंजन: अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया। बीती रात अंबानी परिवार...

AGTF का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कनाडा से डिपोर्ट

चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में, पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने गैंगस्टर...