जालंधरः महानगर के दवाइयों की होलसेल दिलकुशा मार्केट में सोमवार को पुलिस तथा सेहत विभाग की टीम ने छापामारी की। टीमों ने एक साथ मार्केट में कई दुकानों पर दबिश दी। जिसके बाद दबिश की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ये कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर अनूपमा कालिया, सुधा, परमिंदर सिंह और दिनेश सांपला के अगुवाई में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची विभाग की टीम Gupta Agencies में दवाइयां और रिकार्ड खंगाले। यह कार्रवाई नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। वहीं, मौके पर पहुंचे अधाकारिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्ता एजेंसी में स्टोर करने वाला फ्रीज खराब पड़ा था जिसको कब्जे में लिया गया है। साथ ही मौके से प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद की गई है।
नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पुलिस और ड्रग विभाग की यह कार्रवाई नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। टीमों की ओर से दवाइयों की बिक्री और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।