Himachal Govt
JalandharMeharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग ने वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में विद्यार्थियों को ट्रैक्टर उद्योग में आई नई टेक्नोलॉजी के बारे में करवाया गया। वेबिनार का नाम ‘Next Gen Tractor Technology – Power Innovation in Sonalika’ रखा गया। सोनालिका के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक सिंह वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर आए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सोनालिका ट्रैक्टरों में इस्तेमाल होने वाली नेक्स्ट जनरेशन तकनीक, इंजन कैलिब्रेशन पावर और परफॉर्मेंस में सुधार, फ्यूल एफिशिएंसी और आधुनिक ट्रैक्टर में आई नई-नई तकनीकों के बारे में बताया।

अभिषेक सिंह ने औद्योगिक स्तर पर इंजन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए कैलिब्रेशन के महत्व और नई पीढ़ी को ट्रैक्टरों में अपनाई गई तकनीकों से जुड़े अपने अनुभव भी बताए। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल और ट्रैक्टर उद्योग में मौजूद करियर बनाने के मौके के बारे में भी बताया। वेबिनार के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सेशन के जरिए इंजन तकनीक पावर इनोवेशन और औद्योगिक कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर जानकारी हासिल की।

इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को औद्योगिक तकनीक और नई-नई जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए कॉलेज की ओर से हर महीने के दूसरे शनिवार ऐसे विशेष वेबिनार रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग विशेषज्ञों के साथ ऐसे संवाद विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, रोजगार क्षमता मजबूत होती है। इस वेबिनार को सफल करवाने में ऑटोमोबाइल विभाग के इंचार्ज इंजीनियर गौरव शर्मा और कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत सिंह का खास योगदान रहा। वहीं इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ट्रैक्टर तकनीक की नेक्स्ट जनरेशन, इंजन कैलिब्रेशन, पॉवर इनोवेशन और सोनालिका की नई तकनीक के बारे में बताना था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दिलकुशा मार्केट स्थित Gupta Agencies पर ड्रग टीम की रेड, दुकानदारों के हाथ-पांव फूले, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के दवाइयों की होलसेल दिलकुशा मार्केट में...

पंजाब कर विभाग की बड़ी प्रवर्तन मुहिम, 170 वाहन जब्त: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: पूरे पंजाब में चलाई गई एक व्यापक प्रवर्तन...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में नई CSCA का गठन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र...

राज्यपाल ने शिमला में आयोजित गणेश उत्सव में भाग लिया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शिमला के मिडिल बाजार...

स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी उत्सव

ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणेश चतुर्थी...

Jalandhar News: दिलकुशा मार्केट स्थित Gupta Agencies पर ड्रग टीम की रेड, दुकानदारों के हाथ-पांव फूले, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के दवाइयों की होलसेल दिलकुशा मार्केट में सोमवार को पुलिस तथा सेहत विभाग की टीम ने छापामारी...

पंजाब कर विभाग की बड़ी प्रवर्तन मुहिम, 170 वाहन जब्त: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: पूरे पंजाब में चलाई गई एक व्यापक प्रवर्तन मुहिम के तहत आबकारी एवं कर विभाग ने जीएसटी नियमों...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में नई CSCA का गठन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) का गठन...

राज्यपाल ने शिमला में आयोजित गणेश उत्सव में भाग लिया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शिमला के मिडिल बाजार में सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणेश उत्सव...