जून माह में रवनीत बिट्टू ने किया था उद्घाटन
जालंधर, ENS: गढ़ा रेलवे क्रासिंग पर 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने को लेकर इसी साल केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा उद्धघाटन किया गया था। लेकिन आज जब इस फ्लाईओवर का काम शुरू हुआ तो दुकानदारों द्वारा विरोध किया गया और काम को बीच में रुकवा दिया गया। दरअसल, दुकानदारों का कहना हैकि उन्हें इस जगह पर फ्लाईओवर की कोई जरूरत नहीं है। दुकानदारों ने कहा कि फ्लाईओवर बनने से उनका कामकाज ठप हो जाएगा, जोकि वह कभी नहीं होने देंगे। ऐसे में दुकानदारों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
दरअसल, रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू 24 जून को जालंधर में 2 रोड ओवरब्रिज की सौगात लेकर जांलधर पहुंचे थे। इस दौरान उनके द्वारा गुरु नानक पुरा और बस स्टैंड फाटक पर 112 करोड़ की लागत से आरओबी बनाने का नींव पत्थर नीव रखा गया था। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ₹112.93 करोड़ की लागत से बनने वाले इन 2 आरओबी प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया था, लेकिन गुरु नानक पुरा में बनने वाले आरओबी को लेकर पहले ही इलाका निवासियों द्वारा विरोध किया जा चुका है।
ऐसे में आज गढ़ा रोड़ पर बनने वाले फ्लाईओवर का भी विरोध किया जा रहा है। दुकानदारों ने भाजपा से अपील की है कि उन्हें यहां पर फ्लाईओवर नहीं चाहिए। फ्लाईओवर बनने से उनका रोजगार खत्म हो जाएगा। ऐसे में उन्होंने अपील की है कि अगर भाजपा ट्रैफिक समस्या को लेकर गंभीर है तो वह यहां पर एक पुलिस कर्मी को तैनात कर दें। इससे ट्रैफिक की समस्या का समाधान हो जाएंगा। लेकिन वह यहां पर फ्लाईओवर नहीं बनने देंगे। प्रेजिडेंट चंदन कुमार ने कहा कि 60 सालों से 500 परिवार का पालन पोषण किया जा रहा है। ऐसे में फ्लाईओवर बनने से पहले अधिकारियों को मौका भी दिखाया गया और इसे ना बनाने को लेकर अपील भी की गई। ऐसे में आज फिर से इस पुल को ना बनाने को लेकर अपील भी की गई। उन्होंने कहा कि 2 साल पुल बनने के लिए लग जाएंगे। ऐसे में 2 साल तक 500 परिवार कैसे अपना पालन पोषण करेंगे।
वहीं अन्य दुकानदार ने कहा कि इलाका निवासियों द्वारा को पुल बनाने की कोई रिकवायरमेंट भी नहीं की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहाकि अगर इलाका निवासी ही पुल बनने से परेशान होंगे तो प्रशासन किसके लिए पुल बना रहा है। इस दौरान दुकानदारों ने चिक-चिक चौंक, फुटबॉल चौक लाडोवाल रोड, बस स्टैंड चौक सहित अन्य जगहों का उदाहरण दिया। दुकानदारों ने कहाकि रवनीत बिट्टू के शिलान्यांस के दौरान भी पुल ना बनाए जाने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि यहां पर पुल बनाने को लेकर सिर्फ फोटों खींचवाने का काम किया गया और कोई काम नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने प्रोजेक्ट को रोकने की अपील की है। दुकानदारों का कहना है कि पुल बनने से ट्रैफिक कम होने की जगह बढ़ेंगा। ऐसे में दुकानदारों ने पुल ना बनाए जाने की अपील की है।