लुधियानाः जिले के ढोलेवाल इलाके में गुरुद्वारा फेरुमान साहिब के बाहर से एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता ममता ने बताया कि वह शाम करीब 4 बजे गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने अपनी एक्टिवा गुरुद्वारे के बाहर खड़ी की और अंदर चली गईं।
5 मिनट बाद ही स्कूटर गायब
ममता रानी के मुताबिक, वह करीब पांच मिनट बाद वापस बाहर आईं तो उनकी एक्टिवा वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन स्कूटर का कोई पता नहीं चला।
CCTV में कैद हुई चोरी
इसके बाद गुरुद्वारे के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में एक चोर एक्टिवा चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।