Himachal Govt
Punjab Govtपंजाब पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रचेगा इतिहास रचेगा...

पंजाब पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रचेगा इतिहास रचेगा : CM Mann

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब पहली बार ‘हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ की मेज़बानी कर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एशियाई हॉकी महासंघ के अधिकारियों की मौजूदगी में इस टूर्नामेंट का लोगो जारी किया। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेज़बानी को पंजाब के लिए बेहद गर्व की बात बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और इसके लीग मैच जालंधर में, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मोहाली में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान सहित हॉकी की छह प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान सबसे अधिक प्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहली नवंबर (पंजाब दिवस) को शाम 7 बजे जालंधर में खेला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने इस चैंपियनशिप के आयोजन के लिए 25.40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है और समूचा सरकारी तंत्र इसे सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। युवाओं और हॉकी प्रेमियों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से सभी मैचों के लिए प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पंजाबी, प्रत्येक भारतीय और हर हॉकी प्रेमी को इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने तथा 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब को एशिया की हॉकी राजधानी बनाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार इस आयोजन को बड़े स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। हॉकी स्टिकें भिड़ेंगी, गोलों की गूंज सुनाई देगी और इस विशाल खेल महाकुंभ में तिरंगा शान से लहराएगा।”

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Jalandhar News: अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश,...

Jalandhar News: V.k Bangles पर GST विभाग ने दी दबिश, बाजार में मची अफरा-तफरी

जालंधर (ens) : सराफा बाजार के साथ सटे हनुमान...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ढोलेवाल इलाके में गुरुद्वारा फेरुमान साहिब...

मंत्री ने किया 200 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल के कार्य का निरीक्षण, दिए विशेष निर्देश

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को फतेहाबाद...

Jalandhar News: अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Jalandhar News: अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Jalandhar News: V.k Bangles पर GST विभाग ने दी दबिश, बाजार में मची अफरा-तफरी

जालंधर (ens) : सराफा बाजार के साथ सटे हनुमान चौक पर एक सुनियारे की दुकान पर GST विभाग द्वारा...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ढोलेवाल इलाके में गुरुद्वारा फेरुमान साहिब के बाहर से एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने...

Jalandhar News: गढ़ा रोड Flyover मुद्दे पर आप पार्टी दुकानदारों के साथ खड़ी रहेगी-मलकीत सिंह सुभाना, देखें वीडियो

जालंधर: जालंधर कैंट के गढ़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए...