जालंधर, ENS: कोर्ट कॉप्लेक्स में उस समय हड़कंप मच गया। जब गैंगस्टर अमन-फतेह और उसका साथी कोर्ट में पेशी के लिए आया था। इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस को देखकर छत से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगाया हुआ था। ऐसे में जब दोषी कोर्ट में अन्य केस को लेकर तारीख पर आएं तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस को देखकर छत से छलांग लगा दी और पिछले गेट की ओर से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देवी तालाब मंदिर में हुए विवाद के केस को लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया हैँ। दरअसल, दोषी इस केस में नामजद थे और काफी समय से पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही थी।
हालांकि इसी गैंग को सूचना देने के मामले में पुलिस कमिशनर ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक एसएचओ का तबादला भी किया था। बता दें कि पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र को लाइन हाजिर (तबादला) किया था। दरअसल, थाना क्षेत्र में बढ़ती गैंगवार और गैंगस्टरों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न होने के चलते जय इंद्र को हटाया गया था। यह भी चर्चा थी कि नशा तस्करों और गैंगस्टरों से कथित लिंक के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई।