Himachal Govt
JalandharJalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती द्वारा छत से छलांग लगाने की घटना सामने आई है। इस घटना में युवती की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय जैसमीन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर असल कारणों का पता चल पाएगा। वहीं थाना सदर के सब इंस्पेक्टर बलकरण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लड़की ने ब्लाक डी के फलैट की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच में सामने आया है कि जैसमनी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी ओर दिमाग़ी तौर पर परेशान चल रही थी। पुलिस का कहना हैकि मृतक जैसमीन के परिवार को सूचित कर दिया गया है। परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

23 अगस्त को जालंधर हाइट्स से गिरकर 21 वर्षीय छात्रा की हुई थी मौत
गौरतलब हो कि बीते 23 अगस्त को जालंधर के 66 फीट रोड स्थित जालंधर हाइट्स में बीए फाइनल की 21 वर्षीय छात्रा महकप्रीत कौर की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। घटना शनिवार शाम को सामने आई थी। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार महकप्रीत सुबह टहलते हुए बिल्डिंग की बालकनी की ओर गई थी, जहां से वह नीचे गिर गई। महकप्रीत कौर एपीजे कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में होनहार थी।

पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है कि वह परीक्षा में फेल हुई थी या पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी के कारण यह कदम उठाया गया। परिवार ने बताया कि महकप्रीत डिप्रेशन की दवा ले रही थी।

जालंधर हाइट्स चौकी के इंचार्ज जसवीर चंद के अनुसार, छात्रा को गिरने से गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच की, लेकिन मोबाइल में कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली जो घटना का कारण स्पष्ट कर सके।

जांच के बाद मोबाइल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सदर के प्रभारी संजीव सूरी ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दिलकुशा मार्केट स्थित Gupta Agencies पर ड्रग टीम की रेड, दुकानदारों के हाथ-पांव फूले, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के दवाइयों की होलसेल दिलकुशा मार्केट में...

पंजाब कर विभाग की बड़ी प्रवर्तन मुहिम, 170 वाहन जब्त: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: पूरे पंजाब में चलाई गई एक व्यापक प्रवर्तन...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में नई CSCA का गठन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र...

राज्यपाल ने शिमला में आयोजित गणेश उत्सव में भाग लिया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शिमला के मिडिल बाजार...

स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी उत्सव

ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणेश चतुर्थी...

Jalandhar News: दिलकुशा मार्केट स्थित Gupta Agencies पर ड्रग टीम की रेड, दुकानदारों के हाथ-पांव फूले, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के दवाइयों की होलसेल दिलकुशा मार्केट में सोमवार को पुलिस तथा सेहत विभाग की टीम ने छापामारी...

पंजाब कर विभाग की बड़ी प्रवर्तन मुहिम, 170 वाहन जब्त: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: पूरे पंजाब में चलाई गई एक व्यापक प्रवर्तन मुहिम के तहत आबकारी एवं कर विभाग ने जीएसटी नियमों...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में नई CSCA का गठन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) का गठन...

राज्यपाल ने शिमला में आयोजित गणेश उत्सव में भाग लिया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शिमला के मिडिल बाजार में सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणेश उत्सव...