Himachal Govt
HaryanaBrain Dead महिला के अंगदान मामले में पुलिस ने चंद मिनटों में...

Brain Dead महिला के अंगदान मामले में पुलिस ने चंद मिनटों में बनाया Green Corridor, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः किसी के लिए जीवन का अंत, किसी और के लिए नई जिंदगी की शुरुआत बन सकता है। इसी मानवीय भावना और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल आज पंचकूला में देखने को मिली, जब कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर कैंट में एक आर्मी कर्मी की पत्नी को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद परिवार ने अंगदान की सहमति दी। परिवार के इस साहसिक और मानवीय निर्णय को सफल बनाने के लिए पंचकूला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जीवनरक्षक अंगों को निर्धारित समय में उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पंचकूला में विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, कमांड अस्पताल चंडीमंदिर से एक किडनी को पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचाया जाना था, जिसके लिए चंडीमंदिर से पंचकूला के रास्ते रोहतक तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। वहीं हृदय को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कमांड अस्पताल चंडीमंदिर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक दूसरा ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया, ताकि फोर्टिस अस्पताल की हार्ट रिट्रीवल टीम द्वारा अंग को समय पर आगे ले जाया जा सके। जिसमें पंचकूला पुलिस द्वारा चंडीमंदिर से पुराना पंचकूला के रास्ते जीरकपुर बॉर्डर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

अंगदान की प्रक्रिया में समय का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एसएचओ ट्रैफिक वरिंदर कुमार की अगुवाई में रुट पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया। पुलिस टीमों ने मार्ग पर विशेष निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि एंबुलेंस को कहीं भी अनावश्यक रुकावट का सामना न करना पड़े और जीवनरक्षक अंग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। चूंकि दोनों रूट अलग-अलग जिलों से होकर गुजरते हैं, इसलिए संबंधित जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा में से एक है और ऐसे मामलों में एक-एक सेकंड की कीमत होती है। पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय मानव जीवन की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग देना भी है। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जीवनरक्षक अंगों को समय पर पहुंचाना इसी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अंगदान करने वाले परिवार का निर्णय समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है। अंगदान करने वाले परिवार के इस सराहनीय निर्णय को सफल बनाने में पुलिस, अस्पताल प्रशासन, मेडिकल टीम और संबंधित जिलों की समन्वित भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रील बनाने के क्रेज पड़ा भारी, 40 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, देखें CCTV

सूरतः आजकल युवाओं में रील, स्टंट और सोशल मीडिया...

Easy Registry के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने...

चलती कार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में सूरजपुर...

नगर निगम दफ्तर में लगी भीषण आग, बिल बुक और फाइलें जलकर खाक, देखें वीडियो

आगराः नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में आज...

अमन अरोड़ा ने 100-125% F.C.I. रिटर्न मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में दिया निवेश का न्यौता

चंडीगढ़/दुबई: पंजाब को भारत के अगले बड़े और सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए पंजाब...

रील बनाने के क्रेज पड़ा भारी, 40 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, देखें CCTV

सूरतः आजकल युवाओं में रील, स्टंट और सोशल मीडिया पर वायरल का काफी क्रेज है। ऐसे में कई बार...

Easy Registry के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने संपत्ति पंजीकरण को तेज, सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के...

चलती कार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा लेबर चौक पर चलती कार में...