Himachal Govt
Panchkulaनकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः कालका क्षेत्र के गांधी चौक पर सोमवार रात एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसकी सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो भी वायरल हो रही है।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान निखिल चौरसिया के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे आगे रेफर करते पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। वहीं युवक की मौत की सूचना भी सामने आ रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार निखिल मोटरसाइकिल पर काली माता मंदिर की तरफ से गांधी चौक की ओर आ रहा था। आरोप है कि गांधी चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ नकाबपोश युवकों ने उसे रोककर कुल्हाड़ी, गंडासी, डंडों और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में निखिल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि हमलावर पहली बार हमला करने के बाद वहां से चले गए। घायल निखिल जब किसी तरह उठकर ऑटो में बैठकर अस्पताल जाने लगा तो आरोपियों ने दोबारा उसका पीछा किया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कथित तौर पर हमलावरों ने मौके पर मौजूद लोगों को धमकी दी कि यदि किसी ने फोटो या वीडियो बनाई तो उसे भी जान से मार दिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हमलावर यह कहते भी सुनाई दिए कि इसने हमारे भाई को मारा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आने की जानकारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों तथा आरोपियों की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...

सफाई अभियान 2.0′ को 12 सितंबर तक बढ़ाया गया: Harjot Singh Bains

चंडीगढ़: लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने Gourav Medicos पर मारी रेड, भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग विभाग ने बड़ी...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज(मंगलवार) को नगर परिषद मेहतपुर बसदेहडा में वरिष्ठ नागरिकों के...