Himachal Govt
Haryanaपत्नी-बच्चों के सामने PG संचालक की माथे पर गोली मारकर हत्या, रिटायर्ड...

पत्नी-बच्चों के सामने PG संचालक की माथे पर गोली मारकर हत्या, रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डेढ़ लाख रुपए के लेनदेन को लेकर एक PG संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उधार दिए पैसे वापस मांगने पहुंचे रिटायर्ड फौजी ने विवाद के बाद PG संचालक के माथे में गोली मार दी। घटना के समय उसकी पत्नी, तीन बच्चे और एक दोस्त घर में मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के आचार्यपुरी का है। यहां 35 वर्षीय हेमंत कौशिक PG चलाते थे। मंगलवार शाम करीब 7 बजे भिवानी निवासी रिटायर्ड फौजी अमरजीत उनके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि हेमंत ने अमरजीत से करीब डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। पैसे वापस लेने के लिए आरोपी उनके घर पहुंचा था।

हेमंत के दोस्त मेहरबान के मुताबिक कमरे में पहुंचते ही अमरजीत ने अपनी पिस्टल टेबल पर रख दी, जिसके बाद उसने हेमंत से उधार दिए पैसे वापस करने को कहा। हेमंत ने तत्काल रकम न होने की बात कही और कुछ दिन की मोहलत मांगी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। हेमंत ने अमरजीत से पैसे लौटाने के लिए 8 दिन का समय मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अमरजीत ने पिस्टल उठाई और हेमंत के माथे में गोली मार दी।

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान हेमंत की मौत हो गई।

हेमंत के दोस्त मेहरबान ने बताया कि वह करीब दो महीने से अमरजीत को जानता था। कुछ समय पहले ही उसने अमरजीत से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि अमरजीत इस रकम पर 20 फीसदी ब्याज मांग रहा था। हेमंत के पास उस समय पैसे नहीं थे, इसलिए उसने कुछ दिन का समय मांगा था।

हेमंत PG चलाने के अलावा किराए से जुड़े काम भी करते थे। वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ मकान की तीसरी मंजिल पर रहते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी मां और छोटा भाई इसी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हेमंत पर उसके दोस्त ने गोली चलाई है। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था और बातचीत के दौरान मामला बढ़ गया। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

काशीपुर में अवैध रूप से चल रहे दो मदरसे सील, मचा हड़कंप

काशीपुरः प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर...

Meta ने बनाया AI Muse, अब टिकट बुकिंग से लेकर ईमेल-भेजना तक सब होगा Automatic

टेक्नोलॉजी: AI के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए मेटा...

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईः 87.77 ग्राम हेरोइन बरामद, 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

ऊनाः हिमाचल सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस...

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती परिवार के साथ दिखी Deepika Padukone, बेटी दुआ पर फैंस ने लुटाया प्यार

मनोरंजन: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन...

काशीपुर में अवैध रूप से चल रहे दो मदरसे सील, मचा हड़कंप

काशीपुरः प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे...

Meta ने बनाया AI Muse, अब टिकट बुकिंग से लेकर ईमेल-भेजना तक सब होगा Automatic

टेक्नोलॉजी: AI के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए मेटा ने भी अब नया ऑटोनोमस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च कर दिया...

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईः 87.77 ग्राम हेरोइन बरामद, 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

ऊनाः हिमाचल सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऊना पुलिस ने पिछले पांच दिनों में...

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी प्रकाश पर्वः Holland से लेकर Africa तक के फूलों से सजेगा दरबार, देखें वीडियो

अमृतसरः धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व के लिए सचखंड श्री दरबार साहिब में तैयारियां शुरू...