Himachal Govt
Haryanaहरियाणा में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल चार दिन...

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल चार दिन और बढ़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहाबादः हरियाणा में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और अग्निशमन कर्मियों की एक महीने से अधिक समय से जारी हड़ताल के बीच सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार ने मंगलवार को 38 और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें 30 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया, जबकि आठ को निलंबित किया गया है।

इससे पहले सोमवार को भी 32 कर्मचारियों को बर्खास्त और दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इस तरह पिछले दो दिनों में कुल 62 कर्मचारी बर्खास्त और 10 निलंबित किए जा चुके हैं। इस बीच सरकार की कार्रवाई के बावजूद कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री और महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि 6 अगस्त से चल रही हड़ताल को चार दिन और बढ़ाया गया है।

उन्होंने बताया कि अब हड़ताल 10, 11, 12 और 13 सितंबर तक जारी रहेगी। कर्मचारी नेता अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हैं। प्रदेश सरकार का कहना है कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार के अनुसार सफाई कर्मचारियों की करीब एक दर्जन मांगों को स्वीकार किया जा चुका है, जबकि शेष मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

सरकार ने दावा किया कि उसके सकारात्मक रुख को देखते अनेक सफाई कर्मचारी काम पर लौट चुके है। सरकार ने हड़ताल पर चल रहे अन्य कर्मचारियों से भी ड्यूटी पर वापस लौटने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत...

20 सेंट जमीन के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कल्लाकुरिचीः तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास...

Jalandhar News: दस्तावेज की फाइल लेकर ED Office पहुंचे अनुराग वर्मा, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा...

Punjab News: BRTS प्रोजेक्ट अपने आखिरी चरण मेंः कॉरिडोर और प्लेटफॉर्म हटेंगे, चलेंगी 100 ई-बसें, देखें वीडियो

BRTS प्रोजेक्ट से हर महीने 2 करोड़ का नुकसान हो रहाः डॉ. निज्जर अमृतसरः करोड़ों रुपए की लागत से...

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत नगर में 1 सितंबर को 2 अज्ञात व्यक्तियों गुरु घर...

20 सेंट जमीन के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कल्लाकुरिचीः तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास जमीन के 20-सेंट के एक टुकड़े को लेकर कथित तौर...

Punjab News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घर में भी की तोड़फोड़, देखें वीडियो

पीड़ित की पत्नी ने पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाय के लाखो के...