राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी जानकारी
बद्दी: देश में गैस की कमी की स्थिति में सुधार होने के बाद अब गैस वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पहले जहां एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह अवधि घटाकर 25 दिन कर दी गई है।
राजन गैस एजेंसी, किशनपुरा के निदेशक राजन सैणी ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होने के बाद बुकिंग अवधि में यह बदलाव किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा कम समय में अपना सिलेंडर बुक करवाने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राजन गैस एजेंसी अपने उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। एजेंसी का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता तथा बुकिंग से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
राजन सैणी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद समय पर अपने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करवाएं और गैस का उपयोग सुरक्षित तरीके से करें।