आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सुनाया बताया,कथा श्रवण से मन की शुद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश
ऊना,सुशील पंडित:जिला ऊना के गांव बदोली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन सुनाते हुए भगवान की भक्ति और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला।
आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शन है। कथा के श्रवण से मनुष्य के भीतर भक्ति, सद्भाव और संस्कारों का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार को अपनाने का आह्वान किया।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जोशी परिवार एवं समूह बदोली निवासी के सहयोग से किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने का आग्रह किया है।