बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक
बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में लंबित मामले के शीघ्र निस्तारण के आदेश जारी किए।इसके साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई । बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध की जा रही कार्रवाईयों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे। बैठक में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक नालागढ़ भीष्म ठाकुर, बद्दी के योगराज चंदेल, बद्दी के थाना प्रभारी शिवराम कृष्ण, मानपुरा के विपिन कुमार, नालागढ़ के राकेश राय, सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने निरीक्षक राकेश रॉय, निरीक्षक शिव राम कृष्ण, मानपुरा के थाना प्रभारी विपिन कुमार, एएसआई दूनी चंद, एएसआई इंदर सिंह, एएसआई सुमित कुमार, एचसी सुखविंदर सिंह, एचसी मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल कृष्ण कांत को सम्मानित किया गया। वहीं, एचसी परवीन, कांस्टेबल प्रकाश चंद, कांस्टेबल वरिंदर तथा कांस्टेबल बिट्टू राम को सम्मानित किया गया।