Himachal Govt
Haryana Govtनए परीक्षा केन्द्र के लिए विद्यालय 30 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन

नए परीक्षा केन्द्र के लिए विद्यालय 30 सितंबर तक कर पाएंगे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय अपने भवन में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि जो विद्यालय सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए नया परीक्षा केन्द्र बनवाना चाहते हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध परीक्षा केन्द्र स्थापना फार्म को डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित निर्धारित तिथि 30 सितंबर, 2026 तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती/पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करें।

आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना तथा परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है। यह भी इंगित किया जाना है कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए हैं या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना है।

धूपड़ ने बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के नए केन्द्र हेतु कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है। नए परीक्षा केन्द्र के लिए 12000 रूपये परीक्षा केन्द्र स्थापना शुल्क एवं 3000 रूपये निरीक्षण शुल्क जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने संबंधित सभी आवश्यक दिशानिर्देश एवं नियम/शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जर्मनी से 20 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा गुरसाहिब सिंह का शव, देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के समय भावुक हुआ पूरा गांव अमृतसरः जिले...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी...

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर...

Punjab News: जर्मनी से 20 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा गुरसाहिब सिंह का शव, देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के समय भावुक हुआ पूरा गांव अमृतसरः जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव थोबा के रहने वाले गुरसाहिब...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी जानकारी बद्दी: देश में गैस की कमी की स्थिति में सुधार...

पंजाब की 518 गौशालाओं के बिजली बिल माफः उपाध्यक्ष प्रेम भगत, देखें वीडियो

कहा- गौशालाओं को हर गाय के लिए रोज़ाना 61 रुपये मिलेंगे, वितरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी गुरदासपुरः पंजाब गौ...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में लंबित मामले के शीघ्र...