चंडीगढ़: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने सितंबर 2026 की स्पेशल चांस परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधन किया है। पेपर में टकराव और सेमेस्टर के गलत उल्लेख के चलते बीबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) प्रथम सेमेस्टर के बिजनेस मैथमेटिक्स पेपर की परीक्षा अब 15 सितंबर को होगी। पहले यह परीक्षा 8 सितंबर को निर्धारित थी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि ने बीसीए प्रथम और छठे सेमेस्टर के एक-एक पेपर की तिथियों में भी संशोधन किया है। संशोधित तिथियों के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा का समय और केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेगा, जो मुख्य डेटशीट व एडमिट कार्ड में दिया गया है।
एमडीयू ने बीबीए-बीसीए की परीक्षा तिथियां बदली
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.