सेहत: शरीर के साथ-साथ फेफड़ों की देखभाल करना भी जरुरी होता है। अब के समय में धूल, धुआं, प्रदूषण और सिगरेट का धुआं भी आम हो चुका है। इसके चलते शरीर के अंगों और फेफड़ों की सेहत पर काफी असर होता है। ऐसे में कई लोग फेफड़ों की डिटॉक्स करने के लिए अलग-अलग तरह के ड्रिंक पीने लगते हैं। शरीर में फेफड़ों को साफ करने के लिए सिर्फ एक ड्रिंक काफी नहीं होगी। ड्रिंक शरीर के लिए मददगार हो सकती है। यह धूल और बाकी चीजों को शरीर से बाहर तो निकालती है पर पर्याप्त मात्रा में पानी और हेल्दी चीजों को भी डाइट में शामिल करना आपके शरीर और सांस की सेहत के लिए अच्छा ऑप्शन होगा। यदि आप घर पर फेफड़ों को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो ड्रिंक्स के कई ऑप्शन आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गुनगुना पानी रहेगा बेस्ट
शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ फेफड़ों और सांस की नली में मौजूद चिपचिपे पदार्थ को पतला रखने के लिए भी गुनगुना पानी बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। इससे बलगम को बाहर निकालना आसान होगा। सांस की नली को साफ करने के लिए भी यह बेहतरीन साबित होगा। रोज पूरी मात्रा में पानी पीना ने फेफड़े नैचुरल तौर पर साफ रहते हैं।
नींबू पानी
नींबू पानी में विटामिन-सी मौजूद होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। अगर आपका शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहेगा तो भी बॉडी नैचुरल तौर पर डिटॉक्स होगी। नींबू पानी को फेफड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
धुएं से बनाएं दूरी
फेफड़ों को नैचुरल तौर पर साफ रखने के लिए यह सबसे जरुरी है कि ऐसी चीजों से दूर रहे जो आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है। सिगरेट और तंबाकू के धुएं से दूर रखें। ज्यादा प्रदूषण वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा रोज थोड़ी फिजिकिल एक्टिविटी करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और पौष्टिक खाना फेफड़ों को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करेगा।
अदरक की ड्रिंक
इसमें प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे। इसको गुनगुने पानी में डालकर पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा सांस से जुड़ी हल्की परेशानी में भी राहत मिलेगी। अदरक की ड्रिंक फेफड़ों की सेहत को सपोर्ट करने यह ड्रिंक आपके फेफड़ों को डिटॉक्स करने में भी मदद करेगी।
भाप भी रहेगी बेस्ट
गर्म पानी की भाप सांस की नली में जमी बलगम को कमजोर करने में मदद करेगी। इससे बलगम बाहर निकालना आसान होगी। इसके अलावा बंद नाक या फिर गले की परेशानी में भी राहत मिलेगी। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए भाप को एक आसान घरेलू उपाय मान कर आप इस्तेमाल कर सकते हैं।