सेहत: क्रिकेट के भगवान के तौर पर अपना नाम बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटी सारा तेंदुलकर भी किसी अप्सरा से कम नहीं है। उनकी ग्लोइंग स्किन का राज जानने के लिए लड़कियां हर समय एक्साइटेड रहती है। वहीं सारा भी कई बार जिम के बाहर स्पॉट हो चुकी है जिससे यह पता चलता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर कितनी अलर्ट हैं। भले ही सारा अभी तक किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर न आई हो पर उनकी फिटनेस और खूबसूरती लोगों के दिलों में राज करती है। ऐसे में काफी लड़कियां ऐसी हैं जो कि Sara Tendulkar की ग्लोइंग स्किन का राज जानना चाहती हैं। सारा ने हाल ही में एक स्मूदी की रेसिपी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो वो रोज पीती हैं। सचिन की लाडली का कहना है कि यही स्मूदी उनकी ग्लोइंग स्किन का राज है। यह स्मूदी प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। सारा के अनुसार यह त्वचा की इलास्टिसिटीु को सपोर्ट करने के साथ-साथ फिटनेस रुटीन के लिए भी फायदेमंद होती है।
सामग्री
View this post on Instagram
खजूर – 1-2
वनीला प्रोटीन – 1 स्कूप
बादाम का दूध – 1 कप
कोलेजन पेप्टाइडस – 1 स्कूप
माचा पाउडर – 1 चम्मच
आल्मंड बटर पाउडर – 1-2 चम्मच
बर्फ के टुकड़े – 3-4
ऐसे बनाए स्मूदी
इसको बनाने के लिए सबसे पहले ब्लैंडर में खजरू, वनीला प्रोटीन, अनस्वीटेंड आल्मंड मिल्क, कोलेजन पेप्टाइडस, माचा पाउडर और आल्मंड बटर पाउडर मिलाएं।
. इसके बाद सभी चीजें को अच्छे से ब्लैंड कर लें। जब सारा मिश्रण समूद हो जाए इसको एक गिलास में डालें लें। ऊपर से आइस क्यूबस डालकर इसका स्वाद लें। प्रोटीन से भरपूर यह स्मूदी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी।
सारा के अनुसार, यह माचा स्मूदी स्किन की इलास्टिसिटी के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन पाए जाते हैं जिसके कारण यह फिटनेस डाइट के लिए परफेक्ट साबित होती है। इस स्मूदी में करीबन 35 ग्राम प्रोटीन भी मौजूद होता है। ऐसे में इसमें माचा होने के कारण से यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।