Himachal Govt
Himachal GovtCBSE Schools के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग...

CBSE Schools के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना जल्द की जाएगी निर्धारित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड, विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म तथा स्कूल भवनों के लिए एक अलग और विशिष्ट रंग योजना अतिशीघ्र निर्धारित की जाए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड इस वर्ष 1 अक्तूबर से लागू किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों के ‘लोगो’ को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की।

सीबीएसई स्कूलों में अनुशासन और समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए दिन में तीन बार उपस्थिति दर्ज की जाएगी। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों में पहले ही शिक्षकों की नियुक्ति कर चुकी है। भविष्य में किसी भी कारण से शिक्षकों के पद रिक्त होने पर उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा, ताकि स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बैठक में महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कुत्ते के बच्चे पर शख्स ने बेरहमी से बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

पठानकोटः जिला से एक इंसान की क्रूरता की वीडियो...

युवा शक्ति हरियाणा के विकास और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 9 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज...

रेंजर-रोवर इकाई की प्रवेश परीक्षा में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की रेंजर-रोवर...

Punjab News: कुत्ते के बच्चे पर शख्स ने बेरहमी से बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

पठानकोटः जिला से एक इंसान की क्रूरता की वीडियो आई सामने। जहां, एक बेजुबान कुत्ते के बच्चे पर एक...

युवा शक्ति हरियाणा के विकास और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की युवा शक्ति प्रदेश के विकास और प्रधानमंत्री...

पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पुबोवाल में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 9 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन 9 सितंबर 2026 को किया...