Himachal Govt
Unaपिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब

पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पुबोवाल में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत को इसके आगामी विकास के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि तालाब परिसर को बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और परिवारों के लिए आकर्षक एवं रमणीक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोत किसी क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत होते हैं। इनके संरक्षण के साथ आसपास के क्षेत्र को सुविधाजनक और आकर्षक रूप दिया जाए तो ये स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और सामुदायिक गतिविधियों के बेहतर केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि हरोली क्षेत्र में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विज़न के अनुरूप क्षेत्र में ऐसे कई पुराने तालाबों को नया स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल स्रोतों के संरक्षण के साथ इनके आसपास के क्षेत्रों को भी लोगों के उपयोग के लिए बेहतर बनाया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि पुबोवाल तालाब को केवल जल स्रोत तक सीमित न रखते हुए इसके आसपास ऐसा वातावरण विकसित किया जाए, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकें। उन्होंने पंचायत को विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुबोवाल के प्रधान सुमन लाल, पूर्व प्रधान संतोष दास बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा तथा बीडीओ मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी...

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर...

बदोली में दूसरे दिन भी गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सुनाया बताया,कथा...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी जानकारी बद्दी: देश में गैस की कमी की स्थिति में सुधार...

पंजाब की 518 गौशालाओं के बिजली बिल माफः उपाध्यक्ष प्रेम भगत, देखें वीडियो

कहा- गौशालाओं को हर गाय के लिए रोज़ाना 61 रुपये मिलेंगे, वितरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी गुरदासपुरः पंजाब गौ...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में लंबित मामले के शीघ्र...

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर देने और इसे और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से...