Himachal Govt
Himachal GovtCM Sukhu ने जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग...

CM Sukhu ने जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के बी.टेक. के 44 मेधावियों को जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण-2026 के लिए वर्चुअल माध्यम से रवाना किया और विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अभिनव पहल को आगे बढ़ाते हुए अब बी.टेक. के मेधावी विद्यार्थियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोजर प्रदान किया जा रहा है। सरकार कौशल शिक्षा से लेकर उच्च तकनीकी शिक्षा तक विद्यार्थियों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, उन्नत विनिर्माण, नवाचार और आधुनिक परिवहन प्रणालियों का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा विद्यार्थी जापान की अनुशासित जीवनशैली, विरासत, कार्य संस्कृति और तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कार्यभार संभालने के उपरांत विद्यार्थियों को नवाचारों, तकनीकों और वैश्विक कार्यप्रणालियों से परिचित करवाने पर विशेष बल दिया है।

सुक्खू ने कहा कि विद्यार्थी जापान से अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति का नया अनुभव प्राप्त करेंगे जिससे वह और अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी के रूप में वह पहली बार दिल्ली गये थे, जबकि आज आपको जापान जाने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जापान की एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों को यादगार अनुभव प्रदान करेगी और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बवानी खेड़ा में ‘विकास संकल्प जनसभा’ में मुख्यमंत्री ने खोला विकास का पिटारा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

हलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए CM Saini ने दिल खोल कर की धन वर्षा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी...

Punjab News: अनाज मंडी से संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

बटालाः जिले के अनाज मंडी से एक युवक का...

सफाई कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में पालिका रोल...

सेवा, शौर्य और सम्मान की परंपरा को संबल दे रही राज्य सरकार

शिमला: हिमाचल की पहाड़ियों से निकलने वाली कई राहें...

बवानी खेड़ा में ‘विकास संकल्प जनसभा’ में मुख्यमंत्री ने खोला विकास का पिटारा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित विकास संकल्प...

हलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए CM Saini ने दिल खोल कर की धन वर्षा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित ‘विकास संकल्प जनसभा’ में...

Punjab News: अनाज मंडी से संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

बटालाः जिले के अनाज मंडी से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने का मामला सामने आया है।...

सफाई कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी, नियमित वेतनवृद्धि और...