Himachal Govt
Una10 हजार से अधिक सफल सर्जरी करने वाली डॉ. शिल्पा रनौत को...

10 हजार से अधिक सफल सर्जरी करने वाली डॉ. शिल्पा रनौत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: ­­­पशु चिकित्सा, जटिल सर्जरी एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिल्पा रनौत को प्रतिष्ठित इंडियन पेट इंडस्ट्री अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या में आयोजित समारोह में यह सम्मान भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने प्रदान किया।

यह सम्मान डॉ. शिल्पा रनौत की वर्षों की समर्पित सेवाओं और उत्कृष्ट व्यावसायिक उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। वर्तमान में वह पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक ललड़ी, ऊना में पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

डॉ. शिल्पा रनौत को विभिन्न प्रजातियों के पशुओं की 10 हजार से अधिक सफल सर्जरी करने का व्यापक अनुभव है। वह पालतू पशुओं के साथ-साथ बड़े पशुओं के जटिल मामलों का भी उपचार करती हैं। उनके अनुभव में पशुओं के पेट से प्लास्टिक, तार, कील एवं अन्य विदेशी वस्तुएं निकालने, आंतों की सर्जरी, फ्रैक्चर ऑपरेशन, सीजेरियन ऑपरेशन, प्रजनन संबंधी सर्जरी तथा गंभीर चोटों के उपचार सहित अनेक जटिल शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल हैं।

डॉ. रनौत वेटरिनरी सर्जरी एवं रेडियोलॉजी में उच्च योग्यता प्राप्त हैं और एनिमल वेलफेयर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी कर चुकी हैं। एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच तकनीकों के उपयोग से उन्होंने जटिल मामलों में सटीक निदान और बेहतर उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वन्यजीवों के उपचार में भी योगदान

डॉ. शिल्पा रनौत की सेवाएं केवल पालतू और कृषि पशुओं तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने तेंदुआ, कोबरा, सांभर, बार्किंग डियर और मोर सहित विभिन्न वन्यजीवों के उपचार एवं बचाव कार्यों में भी योगदान दिया है। इसके अलावा एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम के माध्यम से आवारा पशुओं की संख्या को मानवीय तरीके से नियंत्रित करने तथा पशु कल्याण के क्षेत्र में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डॉ. शिल्पा रनौत को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक ललड़ी, ऊना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के पशु चिकित्सा समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि से प्रदेश के पशु चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों और कर्मियों का भी उत्साह बढ़ा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पुलिस ने जब्त वाहनों को सड़क पर किया खड़ा, लोग हुए परेशान

जालंधरः महानगर के थाना रामा मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला...

Jalandhar News: पुलिस ने जब्त वाहनों को सड़क पर किया खड़ा, लोग हुए परेशान

जालंधरः महानगर के थाना रामा मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थाना परिसर के बाहर...

Jalandhar News: थानों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज, मुंशी की पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो वायरल

जालंधर: पुलिस चौकियों और थानों में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य के भूजल स्तर में बड़ा सुधार...