मोगाः “खेडां वतन पंजाब दियां” 9 सितंबर से ब्लॉक स्तर पर शुरू होने जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर 9 से 16 सितंबर तक यह खेल मुकाबले होंगे। जिसके बाद 25 से 30 सितंबर तक यह खेल मुकाबले जिला स्तर पर होंगे। इस मौके पर उनके साथ ADC आईएएस जसपिंदर सिंह भी मौजूद थे।
डीसी ने बताया कि प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर 9 से 16 सितंबर तक यह खेल मुकाबले होंगे। जिसके बाद 25 से 30 सितंबर तक यह खेल मुकाबले जिला स्तर पर होंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर से 23 नवंबर तक विभिन्न 38 खेलों में यह मुकाबले राज्य स्तर पर होंगे। इन मुकाबलों में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21 के इलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी भाग ले सकेंगे।
इन खेल मुकाबलों को पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक QR कोड लॉन्च किया गया है, जिसमें कोई भी प्रतिभागी अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोगा जिला से भी अनेक बच्चे विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।