मोगाः किसान जत्थेबंदियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करवाने सहित कई मांगों को लेकर 22 जिलों में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए किसान जत्थेबंदियों ने कहा भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करवाने, मुलाजिमों को उनके हक दिलवाने सहित अन्य अनेक मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
मांगें न पूरी होने पर विशाल धरना देने की चेतावनी
इसके बाद कहा कि फिलहाल डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से केंद्र सरकार को मांग पत्र भेजे गए हैं। अगर शीघ्र उनकी मांगें न मानी गई तो 14 से 18 सितंबर तक विशाल धरने दिए जाएंगे। अगर फिर भी सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो इसके बाद किसान ट्रेनों की ओर कूच करेंगे व ट्रेन ट्रैक तब तक ब्लॉक किए जायेंगे, जब तक कि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है।
ये हैं प्रमुख मांगें
भारत अमेरिका ट्रेड डील रद्द करवाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने, किसानों का समूचा कर्जा माफ़ करवाने, विभिन्न फसलों पर MSP निर्धारित करने सहित अन्य मांगे हैं।