Himachal Govt
MogaPunjab News: नगर निगम दफ्तर जा रही महिला पर आवारा कुत्ते ने...

Punjab News: नगर निगम दफ्तर जा रही महिला पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः शहर के आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिला। जहां आवारा कुत्ते ने इंदर सिंह गिल नगर में पर हमला कर दिया। इस घटना में कुत्ते ने महिला को बुरी तरह नोच डाला। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 65 वर्षीय जरनैल कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जरनैल कौर अपने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर नगर निगम जाने के लिए घर से निकली थी।

घर से कुछ ही दूरी पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले महिला की कमर को निशाना बनाया। जान बचाने के लिए जब महिला ने हाथ आगे किया तो कुत्ते ने उसके हाथ को भी बुरी तरह काट लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाकर महिला को बचाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जरनैल कौर को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

सिविल अस्पताल की डॉक्टर हरप्रीत कौर धालीवाल ने बताया कि इंदर सिंह गिल नगर निवासी जरनैल कौर को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काटा था। महिला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर ने बताया कि सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 10 से 12 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है और लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने...

‘मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है’, Toxic फेम यश की मां ने डायरेक्टर को दिया मुंहतोड़ जवाब

मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों सुर्खियों में बने...

Punjab News: 2 महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल, पुल पर दलित संगठनों का धरना, देखें वीडियो

अमृतसरः भंडारी पुल पर दलित समाज के विभिन्न संगठनों...

Punjab News: CM Mann और PCA Stadium को बम से उड़ाने की मिली धमकी, प्रशासन अलर्ट

मोहालीः पंजाब में पिछले कुछ समय से लगातार धमकी...

Jalandhar News: क्या Rahul Gandhi के दौरे पर कांग्रेस में नहीं दिखेंगी एकजुटता, MP Channi के बयान ने मचाई हलचल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में रखड़ पुनियां...

Punjab News: कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। दरअसल, इलाके में उस समय दहशत का माहौल...

‘मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है’, Toxic फेम यश की मां ने डायरेक्टर को दिया मुंहतोड़ जवाब

मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की हाल ही में फिल्म टॉक्सिक रिलीज...

Punjab News: 2 महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल, पुल पर दलित संगठनों का धरना, देखें वीडियो

अमृतसरः भंडारी पुल पर दलित समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा 2 अलग-अलग मामलों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।...