Himachal Govt
Unaकुटलैहड़ क्षेत्र की लठियानी में अंडर-19 छात्राओं की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता...

कुटलैहड़ क्षेत्र की लठियानी में अंडर-19 छात्राओं की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे, खेलों में भी बना रही अपनी अलग पहचान:विवेक शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाठियानी में रविवार को बंगाणा उपमंडल की अंडर-19 जोनल स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर आयोजकों एवं विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, सेना, चिकित्सा, कला और खेल सहित हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं में भी खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मंच, बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जोनल स्तरीय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, विधायक विवेक शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों, खेल प्रशिक्षकों और आयोजन समिति को भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेलों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, आयोजन समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में छात्राओं के उत्साह और उमंग ने पूरे माहौल को खेलमय बना दिया,विधायक विवेक शर्मा ने एक बार फिर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर एचएमटी पिंजौर के पास...

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar Gymkhana Club Election Update: 65 % हुई Voting, 2652 वोटर चुनेंगे नया ग्रुप

जालंधर (ENS) : शहर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक...

Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर एचएमटी पिंजौर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे...

Punjab News: नशे की जद में आये युवाओं को स्किल देकर रोजगार से जोड़ने की जरूरत- गवर्नर कटारिया, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के युवाओं को अपनी समस्याएं, विचार और सुझाव खुलकर रखने का मौका देने के लिए लुधियाना में...

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास बहुत पुराना, गौरवशाली...